नौवीं कक्षा से ही ब्यूटीशियन और रिटेल मैनेजमेंट की पढ़ाई अगले सत्र से, जानें और किन-किन विषयों की होगी पढ़ाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2017 8:39 PM

विज्ञापन

पटना : छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग अगले वर्ष से सूबे के हर जिले के एक-एक विद्यालय में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है. अप्रैल 2018 से शुरू होनेवाले सत्र में पहले साल नौवीं कक्षा से कोर्स की शुरुआत की जायेगी. इसमें छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल […]

विज्ञापन

पटना : छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग अगले वर्ष से सूबे के हर जिले के एक-एक विद्यालय में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है. अप्रैल 2018 से शुरू होनेवाले सत्र में पहले साल नौवीं कक्षा से कोर्स की शुरुआत की जायेगी. इसमें छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल के क्षेत्र में पढ़ाई शुरू की जायेगी. राज्य सरकार हाईस्कूलों में वोकेशनल कोर्स की शुरुआत ‘नेशनल वोकेशनल एजुकेशन क्वालिटी फ्रेमवर्क’ के तहत कर रही है.

अगले साल से शुरू हो रहे वोकेशनल कोर्स के लिए सूबे के सभी जिलों के एक-एक हाईस्कूलों का चयन शिक्षा विभाग ने चयन कर लिया है. साथ ही यह भी तय कर लिया गया है कि किस जिले के किस स्कूलों में किस ट्रेंड की पढ़ाई उपलब्ध करायी जायेगी. शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के हाईस्कूल और +2 स्कूलों में ये वोकेशनल कोर्स ऐच्छिक विषय के रूप में रहेंगे. माध्यमिक स्तर पर ही वोकेशनल एजुकेशन की शुरुआत करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने यह निर्णय किया है. साथ ही छात्र-छात्राओं के कौशल संवर्द्धन व दक्षता का विकास कर उन्हें रोजगारपरक बनाने और आर्थिक क्षेत्रों के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा.

स्कूल का नाम वोकेशनल कोर्स के ट्रेंड

कमला नेहरू प्लस टू स्कूल यारपुर, पटना ब्यूटीशियन और रिटेल मैनेजमेंट

उच्च विद्यालय बेनार, नालंदा रिटेल मैनजमेंट और सुरक्षा

स्वामी सूर्यनाथ उ. वि. सरैया, भोजपुर ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

राज उ. वि. डमुरांव, बक्सर ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

प्लस टू उ. वि. भभुआ, कैमूर ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

उच्च विद्यालय शिवसागर, रोहतास सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

रामरूचि कन्या उ. वि. गया टूरिज्म और ब्यूटीशियन

राज जनक उ. वि. देव, औरंगाबाद ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

उच्च विद्यालय दयालबाग, जहानाबाद ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

बालिका उच्च विद्यालय, अरवल ब्यूटीशियन और रिटेल मैनेजमेंट

नेशन इंटर स्कूल, माफी, नवादा सुरक्षा व ऑटोमोबाईल

डीएन उच्च विद्यालय, मुजफ्फरपुर रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर ब्यूटीशियन और रिटेल मैनेजमेंट

एस उ. मा. वि. अरेराज, पूर्वी चंपारण सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

मोतीलाल उ. वि. मझौलिया, पश्चिमी चंपारण रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

एसएलके उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

रामखेलावन जंगी उ. वि. कुशार, शिवहर सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

एमजेके उच्च विद्यालय, हायाघाट, दरभंगा रिटेल मैनेजमेंट और सुरक्षा

उच्च विद्यालय पंडौल, मधुबनी ऑटोमोबाईल और रिटेल मैनेजमेंट

इंटर उच्च विद्यालय, ताजपुर, समस्तीपुर सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

उच्च विद्यालय काजीपुर, छपरा सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

उच्च विद्यालय सिहौता, बंगरा, सीवान रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

रामरतन शाही उ. वि. विशुनपुर, गोपालगंज सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

मनोहर उच्च विद्यालय, सहरसा सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

उच्च विद्यालय गौरवगढ़, सुपौल सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

केशव कन्या उच्च विद्यालय, मधेपुरा ब्यूटीशियन और सुरक्षा

ए शाह उच्च विद्यालय बेलौरी, पूर्णिया रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

जागेश्वर उ. वि. गुरुबाजार, कटिहार रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

उच्च विद्यालय अररिया रिटेल मैनेजमेंट और ऑटोमोबाईल

कन्या उच्च विद्यालय, किशनगंज ब्यूटीशियन और रिटेल मैनेजमेंट

एसएनएस उच्च विद्यालय मोहनपुर, बांका ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

जिला स्कूल, मुंगेर ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

आरजेके प्लस टू स्कूल, बेगूसराय ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

केआरके उच्च विद्यालय, लखीसराय ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

राज उच्च विद्यालय गोगरी, खगड़िया ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

उच्च विद्यालय गिद्धौर, जमुई ऑटोमोबाईल और सुरक्षा

डीएम उच्च विद्यालय, शेखपुरा सुरक्षा और ऑटोमोबाईल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन