जानें, बिहार और झारखंड के मौसम का हाल, दो दिन बाद फिर गिरेगा पटना का तापमान

Published at :22 Dec 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, बिहार और झारखंड के मौसम का हाल, दो दिन बाद फिर गिरेगा पटना का तापमान

पटना/रांची : पिछले दिनों से झारखंड में ठंड अपना असर दिखा रहा है हालांकि दिनभर निकल रही धूप से लोगों को राहत है. शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ इलाकों में कोहरे का आसर दिखा लेकिन दिन चढते ही धूप ने अपनी किरणें बिखेरी और अभी तापमान सामान्य है. गुरुवार रात ठंड में […]

विज्ञापन

पटना/रांची : पिछले दिनों से झारखंड में ठंड अपना असर दिखा रहा है हालांकि दिनभर निकल रही धूप से लोगों को राहत है. शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ इलाकों में कोहरे का आसर दिखा लेकिन दिन चढते ही धूप ने अपनी किरणें बिखेरी और अभी तापमान सामान्य है. गुरुवार रात ठंड में थोड़ी कमी देखी गयी. आज सुबह सात बजे रांची का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दोपहर दो बजे का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यदि बात बिहार की राजधानी पटना की करें तो अगले दो दिनों बाद राजधानी का पारा एक बार फिर गिरने की संभावना है. गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 12.4 एवं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है. सामान्य से तापमान अधिक होने की वजह से ठंड ने कम अहसास कराया.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान में पछुआ स्थिर है जिससे राजधानी के वातावरण में ठंड में कमी दिख रही है. सामान्यत: राजधानी में आजकल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना चाहिए, लेकिन उसमें दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही है. वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान आजकल सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिनों बाद एक बार फिर पछुआ गति पकड़ेगी तो तापमान में गिरावट नजर आएगी. राजधानी पटना सहित कई इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरा नजर आया.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह में आजकल कोहरा छाया रहेगा. सूर्योदय होने के साथ-साथ दिन साफ होता जाएगा. इस तरह की स्थिति एक-दो दिनों तक बनी रह सकती है, लेकिन ठंड में ज्यादा वृद्धि नहीं देखने को मिलेगी. शुक्रवार के मौसम की बात करें तो राजधानी पटना में सुबह से हल्का कोहरा नजर आ रहा है. आकाश में हल्क‍े बादल है जिससे धूप और छांव की आंखमिचौनी चल रही है. आज सुबह सात बजे पटना का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दोपहर दो बजे यहां का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Ranchi2412
Jamshedpur2714
Deoghar2613
Dhanbad2713
Patna2713
Muzaffarpur2713
Bhagalpur2714
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन