ePaper

लालू यादव ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- जमीन नहीं रहती, तो पानी और आसमां...

Updated at : 12 Dec 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- जमीन नहीं रहती, तो पानी और आसमां...

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि अपना मत देने से पहले सोचें, समझें और फिर फैसला करें. नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए लालू प्रसाद ने ट्वीट किया […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि अपना मत देने से पहले सोचें, समझें और फिर फैसला करें. नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए लालू प्रसाद ने ट्वीट किया है कि ‘जमीन नहीं रहती, तो पानी और आसमां ही बचता ना!’ मालूम हो कि अंबाजी मंदिर के दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी-प्लेन के जरिये साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम पहुंचे. यहां से वह सड़क मार्ग से अंबाजी मंदिर के दर्शन करने गये.

वहीं, दूसरे ट्वीट में लालू प्रसाद यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने लिखा है कि ‘जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गांव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फैसला कीजिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन