ePaper

सुशील मोदी झूठ और भ्रम फैलाने वाले गिरोह के सबसे बड़े सरगना : तेजस्वी

Updated at : 09 Dec 2017 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी झूठ और भ्रम फैलाने वाले गिरोह के सबसे बड़े सरगना : तेजस्वी

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है, जिन कागजों को सबूत बता-बता सुशील मोदी किलकारी मार-मार और कूद-कूदकर प्रेसवार्ता करते थे अब उन सबूतों को अपनी सीबीआइ/ईडी को […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है, जिन कागजों को सबूत बता-बता सुशील मोदी किलकारी मार-मार और कूद-कूदकर प्रेसवार्ता करते थे अब उन सबूतों को अपनी सीबीआइ/ईडी को क्यों नहीं देते? उन्होंने आगे लिखा है, ताकि ये तोता एजेंसी मुझ गुनाहगार पर 5 महीने बाद भी सबूत नहीं होने के बावजूद जल्दी से चार्जशीट कर सकें.

तेजस्वी यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में डिप्टी सीएम पर हमला तेज करते हुए लिखा है, चोर दरवाजे से उपमुख्यमंत्री बने सुशील मोदी प्रमाण के साथ जिसे 700 करोड़ की संपत्ति बता सनसनी फैला रहे थे उसे इनकी जेबी सरकारी एजेंसी ने मात्र 45 करोड़ का बताया. कानूनन कुछ गलत नहीं! अब ये अफवाह मियां अपने सफेद झूठ पर काले कपड़े से मुंह छुपाये क्यों घुम रहे है?

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने इसके साथ ही अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, सुशील मोदी झूठ और भ्रम फैलाने वाले गिरोह के सबसे बड़े सरगना है. ये पूर्वी भारत के झूठ के सबसे बड़े ठेकेदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन