VIDEO में देखिए, धान घोटाले का भूत पहुंचा बिहार विधानसभा, आलोक मेहता ने सरकार से पूछे कड़े सवाल

पटना : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने सत्ता पक्ष को धान घोटाले की जांच में कोताही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है. राजद के विधायक आलोक मेहता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि […]
पटना : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने सत्ता पक्ष को धान घोटाले की जांच में कोताही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है. राजद के विधायक आलोक मेहता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले में हजारों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. साथ ही सरकार की वजह से नहीं बल्कि कोर्ट के आदेश के बाद इसकी जांच प्रक्रिया शुरू हुई. धान घोटाले को लेकर मीडिया से बातचीत में आलोक मेहता ने सरकार पर बड़े आरोप लगाये. देखें वीडियो-
राजद के विधायक आलोक मेहता ने धान घोटाले की जांच सदन की संयुक्त समिति के माध्यम से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर राजद की ओर से सदन नहीं चलने दिया जायेगा. मीडिया के समक्ष सरकार पर आरोप लगाते आलोक मेहता-
यह भी पढ़ें-
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र : कैमूर के भाजपा विधायक के निधन के कारण दोनों सदन शुक्रवार तक के लिए स्थगित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




