प्रो खालिद अहमद बने कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के प्रभारी प्रधानाचार्य

Updated:
विज्ञापन
प्रो खालिद अहमद बने कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के प्रभारी प्रधानाचार्य

कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो खालिद अहमद को बनाया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो खालिद अहमद को बनाया गया है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो खालिद अहमद को वित्तीय प्रभार के साथ प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है. प्रो खालिद अहमद ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कॉलेज एकेडमिक गतिविधियों और शोध कार्यों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर महाविद्यालय को विकास की राह पर अग्रसर करना है. प्रो खालिद को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाये जाने पर कॉलेज शिक्षको प्रो प्रवीण कुमार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो तारिक फातमी, पीपीयू कुलानुशासक प्रो कीर्ति, प्रो सलोनी कुमार, प्रो अदिती, प्रो इम्तेयाज हसन, डॉ केबी पद्मदेव, प्रो रमेश चौधरी, डॉ अफरोज अशर्फी, प्रो मन्ववर फजल, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो एके भास्कर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोशन कुमार समेत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी प्राचार्य प्रो खालिद ने कॉलेज के संस्थापक पंडित इंदू शेखर झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन