ePaper

तेज प्रताप यादव पर दिल्ली के बाद अब पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

Updated at : 28 Nov 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव पर दिल्ली के बाद अब पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

पटना : सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी स्थित सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. मालूम हो कि एक दिन पहले ही सोमवार को दिल्ली में भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी स्थित सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. मालूम हो कि एक दिन पहले ही सोमवार को दिल्ली में भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने के खिलाफ तेज प्रताप यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सुरक्षा कम करके जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाने से नाराज तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया था. तेजप्रताप यादव ने कहा था, ”लालूजी का मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है और हमलोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे और नरेंद्र मोदी का हम खाल उधड़वा लेंगे.” उनके इस बयान के बाद राजनीति में भूचाल-सा आ गया था. इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को धमकी देते हुए उनके बेटे की शादी के मौके पर घर में घुस कर मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन