बिहार : कटिहार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बिहार : कटिहार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव, दो गिरफ्तार

कटिहार : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के बाद शनिवार को एक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ व एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सालमारी स्थित एक दुकान से हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों में एक को आबादपुर तो दूसरे को […]

विज्ञापन

कटिहार : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के बाद शनिवार को एक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ व एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सालमारी स्थित एक दुकान से हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों में एक को आबादपुर तो दूसरे को कदवा थाने भेज दिया गया. सालमारी ओपी प्रभारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट पोस्ट किये जाने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए सालमारी ओपी में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक बुलायी गयी.

बैठक में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए और शांति सद्भाव के साथ सहयोग करने का प्रशासन को भरोसा दिलाया. बैठक में एसडीओ फिरोज अख्तर, एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि सोशल साइट ऐसा कुछ भी पोस्ट न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. अगर किसी ने ऐसा किया तो प्रशासन सख्ती से निबटेगा. सभी लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. शांति समिति की बैठक में गुलाम आमिर, डॉ हक, ई शाह फैसल, विष्णु अग्रवाल, पप्पू बुबना, मरगबुल हक, जाकिर हुसैन, अंसार काजमी, प्रभाष चंद्र झा, निर्मल बुबना, शकील अंजुम आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें-
तेज प्रताप की धमकी व सुरक्षा कारणों से सुशील मोदी के बेटे के विवाह समारोह स्थल में परिवर्तन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन