बिहार पुलिस एसो. के अध्यक्ष व सहायक महामंत्री बर्खास्त, पुलिस लाइन में शराब पीते पकड़े गये थे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने शराब पीते हुए पकड़े गये बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह और महामंत्री शमशेर खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इन पर शराब पीकर हंगामा करने और अनुशासनहीनता का भी आरोप है. अभी ये दोनों पटना जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं. […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने शराब पीते हुए पकड़े गये बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह और महामंत्री शमशेर खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इन पर शराब पीकर हंगामा करने और अनुशासनहीनता का भी आरोप है. अभी ये दोनों पटना जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं.
इन दोनों को कुछ महीने पहले पटना स्थित पुलिस लाइन में शराब पीते हुए एसएसपी मनु महाराज ने गिरफ्तार किया था.इसके तुरंत बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया. गिरफ्तार कर इन्हें जेल भी भेजा गया था, लेकिन एक दिन में ही ये जमानत पर छूट कर बाहर आ गये. फिलहाल ये जमानत पर ही चल रहे हैं. शराब पीते हुए पकड़े जाने के बाद नये शराबबंदी कानून के अंतर्गत इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी और इनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया. लेकिन इनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया और विभागीय कार्रवाई में इनके खिलाफ ही तमाम सबूत पाये गये. इसके बाद ही इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










