ePaper

बिहार : फ्री वाई-फाई कैंपस में व्हाट्सएप फेसबुक की मिलेगी सुविधा : मोदी

Updated at : 23 Nov 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : फ्री वाई-फाई कैंपस में व्हाट्सएप फेसबुक की मिलेगी सुविधा : मोदी

पटना : मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल फ्री वाई–फाई कैंपस योजना की उपमुख्यमंत्री सह सूचना व प्रावैधिकी मंत्री सुशील कुमार मोदी ने समीक्षा की तथा छात्र–छात्राओं का अधिक से अधिक निबंधन करने व उन्हें वन टाइम लॉगिंग के साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब व ई–कॉमर्स साइट के इस्तेमाल की सुविधा देने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल फ्री वाई–फाई कैंपस योजना की उपमुख्यमंत्री सह सूचना व प्रावैधिकी मंत्री सुशील कुमार मोदी ने समीक्षा की तथा छात्र–छात्राओं का अधिक से अधिक निबंधन करने व उन्हें वन टाइम लॉगिंग के साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब व ई–कॉमर्स साइट के इस्तेमाल की सुविधा देने का निर्देश दिया है.
फ्री वाई-फाई कैंपस योजना के अन्तर्गत 300 कॉलेजों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है. जून तक जहां मात्र 20 हजार निबंधित यूजर्स थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ कर 49 हजार हो गयी है. वाई फाई यूजर्स महीने में 10 तथा प्रतिदिन 1 जीबी तक डाटा डाउनलोड कर सकते हैं.
वाई–फाई की निर्बाध सुविधा के लिए सरकार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के मद्देनजर सोलर पैनल पर 23 करोड़ रुपये खर्च करेगी. उपमुख्यमंत्री ने एल एंड टी के 60 इंजीनियरों को जो वाई–फाई उपकरणों की देखभाल में लगे हैं को निर्देश दिया कि वे कॉलेजों मे कैम्प लगा कर अधिक से अधिक छात्र–छात्राओं को फ्री वाई-फाई योजना के बारे में बताएं और उनका निबंधन करें.
भारत नेट के अन्तर्गत पंचायतों में ब्रॉड बैंड इंटरनेट की योजना की एक अन्य समीक्षा बैठक के बाद मोदी ने बताया कि केंद्र ने ग्रामीण इंटरनेट उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 10 जीबी हाई स्पीड डाटा उपलब्ध करायेगी जो सामान्य से करीब 75 प्रतिशत सस्ती होगी. पहले चरण में प्रदेश की 6105 पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर के जरिए ब्रॉड बैंड इंटरनेट की सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन