बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान ने बढ़ाया विवाद, कांग्रेस ने कहा-क्या माफी मांगेंगे पीएम और शाह

पटना / नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बिहार भाजपा के प्रमुख के एक बयान को लेकर आज सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथवा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस टिप्पणी पर माफी मांगेंगे. बिहार भाजपा प्रमुख ने कहा था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ उठने वाली किसी भी अंगुली या हाथ को काट दिया जायेगा. कांग्रेस […]
पटना / नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बिहार भाजपा के प्रमुख के एक बयान को लेकर आज सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथवा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस टिप्पणी पर माफी मांगेंगे. बिहार भाजपा प्रमुख ने कहा था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ उठने वाली किसी भी अंगुली या हाथ को काट दिया जायेगा. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया के एक वर्ग पर भी प्रहार किया और सवाल किया कि क्या बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानन्द की सोमवार को गयी टिप्पणी पर क्या भक्त चैनल चर्चा करवायेंगे.
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मोदीजी से सवाल करने के लिए क्या अब हाथ एवं अंगुलियां काटी जाएंगी? क्या अमित शाह अपने बिहार भाजपा प्रमुख के खिलाफ कार्वाई करने की साहस दिखाएंगे? उन्होंने कहा, क्या मोदीजी, अमित शाह माफी मांगेंगे? क्या भक्त चैनल इस पर चर्चा करवाएंगे? राय ने एक समारोह में सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री एक गरीब आदमी के बेटे हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था, उन पर उठने वाली किसी भी अंगुली या हाथ को या तो तोड दिया अथवा काट दिया जायेगा. कल उन्होंने इस टिप्पणी से किसी के आहत होने पर गहरा खेद व्यक्त किया था और कहा था कि वह इसे वापस लेते हैं.
राय ने पटना में कहा था, मैंने अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए मुहावरे का इस्तेमाल किया था. मेरे शब्दों को सीधा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. बहरहाल, यदि इससे किसी को ठेस लगी है तो मैं गहरा खेद व्यक्त करता हूं और अपनी टिप्पणी को वापस लेता हूं.
यह भी पढ़ें-
लालू का तेजस्वी को 2020 विधानसभा चुनाव में सीएम का उम्मीदवार बनाने के 20 बड़े कारण, पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




