बिहार विवि के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ होगी निगरानी जांच

Updated at : 16 Nov 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार विवि के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ होगी निगरानी जांच

पटना : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव और कुलसचिव अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ निगरानी जांच की जायेगी. राजभवन ने निगरानी जांच के लिए सिफारिश कर दी है. राजभवन को बिहार विवि के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी. इस पर विचार करने के बाद कुलाधिपति सह राज्यपाल […]

विज्ञापन

पटना : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव और कुलसचिव अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ निगरानी जांच की जायेगी. राजभवन ने निगरानी जांच के लिए सिफारिश कर दी है. राजभवन को बिहार विवि के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी. इस पर विचार करने के बाद कुलाधिपति सह राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निर्देश के बाद राजभवन के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने निगरानी ब्यूरो को निगरानी जांच करने की अनुशंसा कर दी है.

वीसी अमरेंद्र नारायण यादव और रजिस्ट्रार अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ राजभवन में छह परिवाद पत्र आये थे. इसमें बीएड कॉलेज के एफलियेशन देने में अनियमितता, ओएमआर सीट की छपाई में अनियमितता, शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति पर राज्य सरकार की रोक के बाद भी प्रोन्नति करने का आरोप लगाया गया था. साथ ही भौतिकी, मैथिली और उर्दू विषय के प्रोफेसर की प्रोन्नति का मामला लटकाने, प्रिंसिपल रहते लंगट सिंह कॉलेज में अनियमितता करने, 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति के बाद भी पद पर बने रहने का भी आरोप लगा है.

कुलाधिपति सह राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सभी शिकायतों की समीक्षा की और पूरे मामले का निगरानी जांच करने का निर्देश दिया. इसके बाद राजभवन के प्रधान सचिव निगरानी के प्रधान सचिव को जांच की अनुशंसा कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन