रेलवे टेंडर घोटाला : ईडी ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा समन, 13 को उपस्थित होने को कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 10:56 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को रेलवे के होटलों के आवंटन के मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में एक बार फिर समन भेज कर 13 नवंबर को उपस्थित होने को कहा है. मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने 31 अक्तूबर को दिल्ली में उपस्थित होने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को रेलवे के होटलों के आवंटन के मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में एक बार फिर समन भेज कर 13 नवंबर को उपस्थित होने को कहा है. मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने 31 अक्तूबर को दिल्ली में उपस्थित होने के लिए समन भेजा था. लेकिन, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए थे.

मालूम हो कि रेलवे टेंडर घोटाला मामले में ईडी नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ पहले भी कर चुकी है. उसके बाद से उन्होंने चार बार समन की तामील नहीं की है. तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी ईडी के पांच बार के समन पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई हैं. एजेंसी ने कुछ समय पहले ही धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन