ePaper

बिहार : बौखलाहट बताती है कि लालू प्रसाद की खत्म हो रही राजनीति : राजीव

Updated at : 03 Nov 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बौखलाहट बताती है कि लालू प्रसाद की खत्म हो रही राजनीति : राजीव

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके कुनबे की बौखलाहट बताती है कि अब उनकी राजनीति खत्म हो रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वे बाप-बेटे भाषा और शब्दों की भी मर्यादा भूलकर अमर्यादित आक्षेप पर उतर आये हैं, उससे साफ हो रहा है कि सीबीआई, […]

विज्ञापन
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके कुनबे की बौखलाहट बताती है कि अब उनकी राजनीति खत्म हो रही है.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वे बाप-बेटे भाषा और शब्दों की भी मर्यादा भूलकर अमर्यादित आक्षेप पर उतर आये हैं, उससे साफ हो रहा है कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स में इन सबके खिलाफ चल रहे मामलों में इन्हें कोई राहत नहीं मिल रही. इसकी बौखलाहट में ये अब अनाप-शनाप बोल रहे हैं. लालू प्रसाद ने सत्ता के मजे लेते हुए जो भी पाप किये हैं, उसकी सजा तो भुगतनी पड़ेगी.
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का पूरा कुनबा नये दौर की राजनीति से बाहर हो चुका है. अपने को बचाने के लिए संगठन की आड़ लेकर लालू कुनबा अपने साथ पूरी पार्टी को भी डुबोने पर आमादा दिखता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन