ईडी के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव

नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को रेलवे के होटलों के आवंटन के मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह पेश नहीं हुए. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय […]
नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को रेलवे के होटलों के आवंटन के मामले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह पेश नहीं हुए. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने के पीछे कोई वजह बताई है या नहीं.
ईडी उनसे इस मामले के सिलसिले में पहले नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है. उसके बाद से उन्होंने तीन बार सम्मन की तामील नहीं की है. तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी ईडी के पांच बार के सम्मन पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई हैं.
राबड़ी को अब सात नवंबर को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया है. एजेंसी ने कुछ समय पहले धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




