बिहार : ‘टूट की कगार पर राजद, पार्टी की चिंता करें तेजस्वी’ : संजय सिंह
Updated at : 31 Oct 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चिंतन नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करें. धीरे-धीरे समय आ रहा है कि उनकी पार्टी टूट के कगार पर है. राजद के सभी नेता इंतजार कर रहे हैं कि कब लालू एंड फैमिली जेल जाये और […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चिंतन नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करें. धीरे-धीरे समय आ रहा है कि उनकी पार्टी टूट के कगार पर है. राजद के सभी नेता इंतजार कर रहे हैं कि कब लालू एंड फैमिली जेल जाये और वे पार्टी छोड़े.
पहले अपने घर को संभालें फिर दूसरे की घरों में झांकें. उन्होंने कहा कि बड़े होने से ज्यादा प्रभावी होना होता है. जदयू भले बड़ी पार्टी ना हो, लेकिन प्रभावी पार्टी है. नीतीश कुमार बिहार के प्रभावी नेता हैं. नीतीश कुमार की बात हर समुदाय के लोग सुनते और मानते हैं. राजद की तरह जदयू नहीं है कि एक समुदाय से शुरू होते हैं और वही खत्म हो जाते हैं. तेजस्वी यादव को राजनीति के इतिहास और फैक्ट्स की जानकारी होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




