नौ नवंबर को राष्ट्रपति आयेंगे बिहार, दो घंटे रहेंगे
पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौ नवंबर को बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं. महामहिम का यह दौरा बेहद कम समय के लिए है, लेकिन महत्वपूर्ण है. राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार बिहार आ रहे हैं. अब तक की सूचना के अनुसार, वह नयी दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह […]
पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौ नवंबर को बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं. महामहिम का यह दौरा बेहद कम समय के लिए है, लेकिन महत्वपूर्ण है. राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार बिहार आ रहे हैं. अब तक की सूचना के अनुसार, वह नयी दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे पटना हवाई अड्डा पर लैंड करेंगे.
इसके बाद करीब एक घंटा के सरकारी कार्यक्रम में खासतौर से शामिल होंगे. इस दौरान वह राज्य के नये कृषि रोडमैप वर्ष 2017 से 2022 को लांच करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वह वापस नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










