गुजरात में ही नहीं, बिहार में भी जदयू-भाजपा लड़ेंगे अलग होकर चुनाव : लालू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गुजरात के विधानसभा चुनाव में जदयू के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू का स्थायी गठबंधन नहीं है. दोनों दलों की राह कुछ ही दिनों में अलग हो जायेगी. अब ये दोनों दल सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि बिहार में भी […]
विज्ञापन
पटना : गुजरात के विधानसभा चुनाव में जदयू के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू का स्थायी गठबंधन नहीं है. दोनों दलों की राह कुछ ही दिनों में अलग हो जायेगी.
अब ये दोनों दल सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि बिहार में भी अलग होकर चुनाव लड़ेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें प्रचार के लिए बुलायेगी तो वह चुनाव प्रचार करेंगे.
गुजरात के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत पर राजद प्रमुख ने कहा कि सभी भाजपा शासित राज्यों में ऐसी ही स्थिति है. उन्होंने सासाराम में शराब से हुई मौत पर कहा कि बिहार में शराबबंदी फ्लॉप है. सच्चाई यह है कि राज्य में हर जगह शराब की होम डिलीवरी हो रही है. पुलिस वाले पैसा कमाने में लगे हैं. शराबबंदी का सिर्फ प्रचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










