केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ लालू प्रसाद यादव पटना में फिर करेंगे रैली

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दीपावली के दिन कहा कि वह केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ एक और महारैली करेंगे. लालू ने अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां स्थित आवास पर पत्रकारों से कहा कि वह केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ एक और महारैली का आयोजन करेंगे. उन्होंने […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दीपावली के दिन कहा कि वह केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ एक और महारैली करेंगे. लालू ने अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां स्थित आवास पर पत्रकारों से कहा कि वह केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ एक और महारैली का आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं जिसके बाद तारीख का ऐलान किया जायेगा.
ये भी पढ़ें… सरपंच के घर बिना दरवाजा खटखटाए घुसने पर बुजुर्ग को थूक चटाया, चप्पल से पीटा
उल्लेखनीय है कि गत 27 अगस्त को लालू ने केंद्र और बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ पटना के गांधीमैदान में ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली’ का आयोजन किया था. उस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, जदयू के बागी नेता शरद यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें… बिहार : नीतीश कुमार ने दहेज लौटानेवाले परिवार को दी बधाई
लालू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराना चाहती है. अभी बिहार विधानसभा का चुनाव हुए दो साल भी नहीं हुए हैं. ऐसे में पिछले चुनाव (2015) में विजयी हुए विधायक रोड पर आ जायेंगे इसलिए इस बारे में जदयू के विधायक भी सोचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




