ePaper

तेजस्वी का ट्वीट, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभी मांगें कर दीं खारिज

Updated at : 14 Oct 2017 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का ट्वीट, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभी मांगें कर दीं खारिज

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. तेजस्वी यादवट्वीट में लिखा है कि वे अपने नीतीश चाचा के लिए काफी बुरा महसूस कर रहे हैं. तेजस्वी यादव […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. तेजस्वी यादवट्वीट में लिखा है कि वे अपने नीतीश चाचा के लिए काफी बुरा महसूस कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश को बिहार के लिए स्पेशल पैकेज भूल जाना चाहिए.

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है, आज बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने नये मुखिया के सामने कई चीजों की मांग रखी ताकि जनादेश का अपमान करने पर नाराज बिहार की जनता को खुश किया जा सके, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी सभी मांगें खारिज कर दीं. तेजस्वी ने कहा, नीतीश चाचा के बुरा महसूस कर रहा हूं.

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी आज पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करने बिहार पहुंचे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मंच साझा किया. वहीं अपने भाषण में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने मांग की. हालांकि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की इस मांगपर समारोह में अपने भाषण के दौरान कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बीते हुए कल की बात है. वह यहां कुछ नया देने के लिए आए हैं, कुछ ऐसा जो देश के विश्वविद्यालयों को आगे ले जाए. उन्हें वैश्विक स्तर का बनाए.

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके बाद उस योजना की घोषणा कि जिसके तहत देश के 20 विश्वविद्यालयों को 10 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी. यह फंड 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 10 पब्लिक यूनिवर्सिटी को बांटा जायेगा. पीएम नरेंद्र मोदी के अनुसार इस फंड के लिए आवेदन करने वाले देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच एक प्रतिस्पर्धा होगी.

ये भी पढ़ें… कई नेताओं की सोच ऐसी, जिससे देश को पहुंचा नुकसान : PM मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन