बिहार : आज और कल भारी बारिश की आशंका, झारखंड व बंगाल में तूफान व भारी बारिश की चेतावनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में भीषण तूफान और 48 घंटों में झारखंड व बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ कर और सघन हो गया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/पटना : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में भीषण तूफान और 48 घंटों में झारखंड व बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ कर और सघन हो गया है. क्षेत्र में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवांए चल रही हैं.
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों के ऊपर कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
उत्तर ओड़िशा व झारखंड में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है. वहीं मंगलवार से गुरुवार के बीच बिहार में भी जोरदार बािरश की आशंका है. मौसम िवभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. झारखंड के आस-पास के क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










