ePaper

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

Updated at : 08 Oct 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

नयी दिल्ली : बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासियों के एक संगठन अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रांत के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. दिन भर चलने वाला यह समारोह 24 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. संघ ने एक बयान में बताया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासियों के एक संगठन अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रांत के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. दिन भर चलने वाला यह समारोह 24 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा.

संघ ने एक बयान में बताया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले ही कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर आश्वासन दे दिया है. इस कार्यक्रम में पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और समाज के विभिन्न वर्गों के गण-मान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे. समारोह का उद्देश्य नेपाल की सीमा से लगे बिहार के उत्तरी हिस्से के मिथिला क्षेत्र के इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन