पटना : आज दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होंगे लालू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद गुरुवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे. नयी दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में उनसे पूछताछ होगी. यह चौथा मौका है, जब सीबीआई ने उन्हें समन जारी करके अपना पक्ष रखने का मौका दिया है. इस दौरान उनसे रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए रेल रत्न होटल के अवैध […]
विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद गुरुवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे. नयी दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में उनसे पूछताछ होगी. यह चौथा मौका है, जब सीबीआई ने उन्हें समन जारी करके अपना पक्ष रखने का मौका दिया है.
इस दौरान उनसे रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए रेल रत्न होटल के अवैध आवंटन और बदले में करोड़ों के लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे.
प्राप्त सूचना के अनुसार, लालू प्रसाद को सुबह 10 बजे ही सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने का समय दिया गया है. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को उनके बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से भी इसी मामले में पूछताछ की जायेगी.
सीबीआई अब तक इस मामले में तीन बार लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुला चुकी है और हर बार ये लोग तारीख बढ़ाने की अपील कर देते हैं, जिसे सीबीआई मानती आ रही है. अब चौथी बार में लालू प्रसाद और तेजस्वी के पेश होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










