बिहार : जदयू की राज्य कार्यकारिणी आज, सीएम देंगे टास्क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2017 6:44 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में 11 बजे से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी और राज्य कार्यकारिणी के करीब 200 सदस्य शामिल होंगे. एनडीए […]

विज्ञापन
पटना : जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में 11 बजे से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी और राज्य कार्यकारिणी के करीब 200 सदस्य शामिल होंगे.
एनडीए के साथ सरकार बनने के बाद आयोजित हो रही पहली कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रम तय किये जायेंगे. उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को उनके आवास में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई.
इसमें कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने उस पर अपना विचार रखा. बैठक में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक लेसी सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, डॉ रणवीर नंदन आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन