बिहार भाजपा के नेताओं से मिले अमित शाह

Updated:
विज्ञापन
बिहार भाजपा के नेताओं से मिले अमित शाह

नयी दिल्ली. बिहार के विकास में भाजपा की भूमिका, संगठन विस्तार और मिशन 2019 को लेकर गुरुवार को दिल्ली में राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिहार के विकास को प्राथमिकता देने और केंद्र द्वारा राज्य को विभिन्न योजनाओं के लिए मुहैया कराये […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली. बिहार के विकास में भाजपा की भूमिका, संगठन विस्तार और मिशन 2019 को लेकर गुरुवार को दिल्ली में राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिहार के विकास को प्राथमिकता देने और केंद्र द्वारा राज्य को विभिन्न योजनाओं के लिए मुहैया कराये जा रहे फंड और बिहार पैकेज के तहत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी.

बैठक में तय किया गया कि लोगों से संवाद बनाने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए भाजपा के सभी मंत्री सोमवार और मंगलवार को उनसे मिलेंगे. शाह ने सरकार की उपलब्धियों और अपने कामकाज के बारे में लोगों को बताने को कहा, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि सरकार में भाजपा के मंत्री विकास के प्रति गंभीर हैं. बैठक में नेताओं को सभी सीटों पर बूथ स्तर पर तैयारी करने को कहा गया.

बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अमित शाह संगठन को मजबूत करने के लिए राज्यों का दौरे कर रहे हैं और इसी कड़ी में वह अक्तूबर में तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. उनके कार्यक्रम की तैयारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी चर्चा हुई और मिशन 2019 के तहत राज्य की सभी 40 सीटें एनडीए के पाले में लाने की रणनीति पर विचार किया गया. बैठक में नित्यानंद राय के अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, अश्विनी चौबे व गिरिराज सिंह और वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन