पार्किंग विवाद में पुलिसकर्मी ने कार चालक पर कर दी थी थप्पड़ों की बरसात, हुआ निलंबित

पटना : बिहार की राजधानी पटना में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है. मामला पटना के पत्रकार नगर इलाकेकीहै.जहां कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद केदौरान एक पुलिसकर्मी ने न सिर्फ कार चालक को भद्दी-भद्दी गालियां दी बल्कि थप्पड़ों की बरसात भी कर दी. सरेआम पुलिसकर्मी कीयह करतूत कैमरे में कैद हो गयी. पटना […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है. मामला पटना के पत्रकार नगर इलाकेकीहै.जहां कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद केदौरान एक पुलिसकर्मी ने न सिर्फ कार चालक को भद्दी-भद्दी गालियां दी बल्कि थप्पड़ों की बरसात भी कर दी. सरेआम पुलिसकर्मी कीयह करतूत कैमरे में कैद हो गयी. पटना एएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है.
वर्दी में दबंगई दिखाते इस पुलिसकर्मी की करतूत सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया. जिसमेंआरोपी पुलिसकर्मी कार ड्राइवर को भद्दी-भद्दी गालियांदेतेदिखाई दे रहा है. वीडियो मेंपुलिसकर्मी कारचालक को चमड़ी उतारकर जूते बनवाने की धमकी देताभीदिखाईदेरहा है. बीच सड़क पर हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी. मामले की जानकारी मिलते हीकारचालक को पीटने वाले पुलिसकर्मीको एसएसपी मनु महाराज ने निलंबित करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










