BIHAR : सहरसा-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने रामपुरहाट, साहेबगंज, भागलपुर व मुंगेर के रास्ते हावड़ा और सहरसा के बीच ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा-सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि हावड़ा व सहरसा के बीच सात-सात फेरे चलेगी. ट्रेन हावड़ा […]
विज्ञापन
पटना : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने रामपुरहाट, साहेबगंज, भागलपुर व मुंगेर के रास्ते हावड़ा और सहरसा के बीच ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा-सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि हावड़ा व सहरसा के बीच सात-सात फेरे चलेगी. ट्रेन हावड़ा से सहरसा के बीच 11 से 17 सितंबर और सहरसा से हावड़ा के बीच 12 से 18 सितंबर के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-सहरसा स्पेशल सोमवार को हावड़ा से दिन में 1:05 बजे खुलेगी और बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर, रामपुरहाट, बड़हरवा, साहेबगंज, भागलपुर, मुंगेर और मानसी रुकते हुए सहरसा पहुंची. वहीं, ट्रेन संख्या 03008 सहरसा-हावड़ा स्पेशल मंगलवार से सहरसा से शाम 4:00 बजे खुलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, स्लीपर के छह और थर्ड एसी के एक कोच लगाये गये हैं.
कोलकाता-हरिद्वार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन : दशहरा पूजा को लेकर पूमरे ने धनबाद, गया, मुगलसराय के रास्ते कोलकाता व हरिद्वार के बीच छह-छह फेरे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से हरिद्वार के लिये 24 सितंबर व एक, आठ, 15, 22 व 29 अक्तूबर और हरिद्वार से कोलकाता के बीच 26 सितंबर के साथ- साथ तीन, 10, 17, 24 व 31 अक्तूबर को चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










