ePaper

जानें, बिहार के औरंगाबाद की पूर्व सांसद स्व. श्यामा सिंह के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें

Updated at : 11 Sep 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, बिहार के औरंगाबाद की पूर्व सांसद स्व. श्यामा सिंह के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें

पटना : बिहार के औरंगाबाद जिले से पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की बहू श्यामा सिंह ने रविवार की देर रात लगभग एक बजे दिल्ली के स्कॉट अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है. इस मौके […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के औरंगाबाद जिले से पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की बहू श्यामा सिंह ने रविवार की देर रात लगभग एक बजे दिल्ली के स्कॉट अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे एक प्रख्यात राजनेत्री एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थी. उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी अपूरणीय क्षति हुई है. श्यामा सिंह नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की धर्मपत्नी थी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

कौन थी श्यामा सिंह

26 नवंबर 1942 को बिहार के एक प्रसिद्ध नौकरशाह परिवार में जन्मी श्यामा सिंह ने 1999-2004 औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. श्यामा सिंह की शादी पूर्व नागालैंड और केरल के राज्यपाल निखिल कुमार से हुई. निखिल कुमार जो बिहार में एक ही लोकसभा क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गये थे. श्यामा सिंह भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर कांग्रेस में शामिल हुईं, जिनकी निखिल कुमार से मुताबिक दिल्ली में एक सामाजिक समारोह में हुई. श्यामा सिंह की एक सांसद के रूप में बड़ी उपलब्धि नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को पुनर्जीवीत करना था. यह सपना उनके ससुर और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने 1989 में देखा था. श्यामा सिंह भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी टीपीपी सिंह की पुत्री थीं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त सचिव के रूप में कार्य किया था. श्यामा के पिता पूर्णिया से सांसद भी रहे. श्यामा सिंह ने पटना से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उसके बाद, उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में इतिहास से स्नातक किया. श्यामा सिंह के बड़े भाई पूर्व नौकरशाह और राज्यसभा के पूर्व सदस्य एन के सिंह बिहार कैडर के 1964 बैच के आइएएस अधिकारी रहे. एनके सिंह ने भारत के राजस्व सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया है.

श्यामा सिंह के छोटे भाई उदय सिंह ने भी लोकसभा में दो बार बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. उनके ससुर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एस एन सिन्हा ने भी लोकसभा में लगातार सात बार औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात बार प्रतिनिधित्व किया था. श्यामा सिंह केरल और नागालैंड की प्रथम महिला भी बनीं, जब निखिल कुमार यहां राज्यपाल थे. एक सांसद के रूप में, उन्होंने स्कूलों, महिला कॉलेजों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और जिले में एक नया कंप्यूटर केंद्र स्थापित किया गया था.

यह भी पढ़ें-

बिहार : औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन