BIHAR : 25 से शरद की संवाद यात्रा का दूसरा चरण, चुना जा सकता है कार्यकारिणी अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

17 को शरद गुट की कार्यकारिणी और आठ अक्तूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक पटना : सांसद शरद यादव के संवाद यात्रा का दूसरा चरण 25 सितंबर से शुरू होगा और 28 सितंबर तक चलेगा. शरद यादव संवाद यात्रा के दूसरे चरण में भोजपुर से शुरुआत करेंगे. वे बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया और औरंगाबाद में […]
विज्ञापन
17 को शरद गुट की कार्यकारिणी और आठ अक्तूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक
पटना : सांसद शरद यादव के संवाद यात्रा का दूसरा चरण 25 सितंबर से शुरू होगा और 28 सितंबर तक चलेगा. शरद यादव संवाद यात्रा के दूसरे चरण में भोजपुर से शुरुआत करेंगे. वे बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया और औरंगाबाद में लोगों से संवाद करेंगे.
शरद यादव संवाद यात्रा के पहले चरण में 10-13 अगस्त तक जनता से संवाद किया था. इससे पहले 17 सितंबर को दिल्ली में शरद यादव गुट ने जदयू की कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है. इसमें कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने जाने की तैयारी की जा रही है. इसमें कई राज्यों के प्रतिनिधि और प्रदेश अध्यक्ष के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद आठ अक्तूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिये गये फैसलों पर मुहर लगायी जायेगी.
सदस्यता रद्द होने की लटक रही तलवार : वशिष्ठ
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सांसद शरद यादव की यात्रा का कोई मतलब नहीं है. उनके साथ कौन है? वे विधायकों की बात करते हैं, लेकिन पूरे विधायक व विधान पार्षद नीतीश कुमार और पार्टी के साथ हैं. शरद यादव तो अपने वजूद बचाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद बुलाने की बात कर रहे हैं.
अब तो उनकी राज्यसभा सदस्यता खत्म होने की तलवार लटक रही है. इसके लिए जदयू ने राज्यसभा के सभापति और चुनाव आयोग के पास अपना पक्ष रखा जाता है. वहीं, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा कि शरद यादव को अब कौन पूछता है. वे पहले मधेपुरा में तो इनपुट ले लें.पहले लालू प्रसाद ने उन्हें मधेपुरा से जिताया, बाद में नीतीश कुमार ने उन्हें मधेपुरा से पालपोश कर बड़ा किया और लोकसभा चुनाव जिताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










