बिहार : आज आठ शिक्षकों को राष्ट्रपति व 14 को मिलेगा राजकीय शिक्षा पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश के 22 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति और राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इनमें से आठ शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. वहीं, 14 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में राजकीय […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश के 22 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति और राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इनमें से आठ शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. वहीं, 14 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में राजकीय शिक्षा पुरस्कार देंगे. इनके साथ-साथ शिक्षक दिवस राजकीय समारोह में नालंदा, पटना और पश्चिमी चंपारण के डीइओ को सम्मानित किया जायेगा.
उल्लेखनीय काम करने के कारण मिलेगा सम्मान
राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले शिक्षक : नंदकिशोर सिंह, प्रधानाध्यापक, फिलिप उच्च विद्यालय, बरियारपुर, मुंगेर. डॉ सविता रंजन, सहायक शिक्षिका, प्लस टू ब्रज बिहारी स्मारक उच्च विद्यालय, पूर्णिया. काशीनाथ त्रिपाठी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, बलदेव अयोध्या अतीम प्रवेशिका प्लस टू स्कूल, बाराचकिया, पूर्वी चंपारण. विजेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय बड़हरा कोठी, पूर्णिया.
हेमंत कुमार, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय जितवारपुर, मधुबनी. ज्ञानवर्द्धन कंठ, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय भव प्रसाद डुमरा, सीतामढ़ी. रमाशंकर गिरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीयकृत विपीन मध्य विद्यालय, बेतिया, पश्चिम चंपारण. डॉ उत्तिमा केसरी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सदर पूर्व, पूर्णिया.
राजकीय शिक्षा सम्मान पाने वाले शिक्षक: कृष्णचंद्र चौधरी, हफीज अनवर, डॉ अर्चना चौधरी, ममता कुमारी, हरिहर साह, डॉ फरहत आरा बेगम, शोभानंद सिंह, द्विजेंद्र कुमार, अवधेश पांडेय,मो जहीर, पवन कुमार सिन्हा, रंभा सिन्हा, नौशाबा बेगम, कुमारी शोभा शर्मा,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन