बिहार में बाढ़ के बाद तीखी धूप व ऊमस से लोग परेशान, हल्की बारिश से मिली राहत
Updated at : 30 Aug 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पिछले 24 घंटे में माॅनसून बिहार में सक्रिय नहीं रहा है, जिसके कारण मंगलवार की सुबह से ही लोग तीखी धूप व ऊमस भरी गर्मी से परेशान रहे. लेकिन, दोपहर तीन बजे लगभग पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. जिसके बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली. राजधानी में 1.0 […]
विज्ञापन
पटना : पिछले 24 घंटे में माॅनसून बिहार में सक्रिय नहीं रहा है, जिसके कारण मंगलवार की सुबह से ही लोग तीखी धूप व ऊमस भरी गर्मी से परेशान रहे. लेकिन, दोपहर तीन बजे लगभग पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.
जिसके बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली. राजधानी में 1.0 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गयी. मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा 34.4 डिग्री, गया 33.8 डिग्री, भागलपुर 34.5 डिग्री, पूर्णिया 34.7 डिग्री रहा.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक माॅनसून टर्फ लाइन मंगलवार को साउथ वेस्ट एमपी से विशाखापट्टनम होते हुए वेस्ट सेंट्रल बे ऑफ बंगाल में जा रहा है. इस कारण बुधवार को भी बिहार में तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन गुरुवार के बाद से दोबारा बिहार में माॅनसून सक्रिय हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक टर्फ लाइन उठेगा और 31 सितंबर के बाद मौसम कूल रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




