सावधान ! बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों पर है ज्यादा खतरा

Published at :28 Aug 2017 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
सावधान ! बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों पर है ज्यादा खतरा

पटना : बिहार के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं तेज बारिश का यह सिलसिला कुछ समय तक लगातार चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में जमकर बारिश होगी. विभाग ने कई जिलों की सूची जारी की है, जहां भारी बारिश होने की संभावना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं तेज बारिश का यह सिलसिला कुछ समय तक लगातार चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में जमकर बारिश होगी. विभाग ने कई जिलों की सूची जारी की है, जहां भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने लोगों को चेतावनी भी जारी की है. विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर पूर्व और दक्षिण-पूर्व के डेढ़ दर्जन जिलों के लिए अगले 24 घंटे काफी भारी हो सकते हैं. विभाग के मुताबिक भोजपुर जिले के अलावा पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, नालंदा, छपरा और कैमूर जिलों में सोमवार यानी आज जमकर बारिश हो सकती है.

बाढ़ की विभिषिका झेल रहे बिहार में अब तब 482 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों का जन जीवन सामान्य होने में अब समय लग रहा है. रविवार को सूबे के कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश को रिकार्ड किया गया. उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है. सबसे अधिक 130 मिलीमीटर बारिश तैयबपुर में दर्ज की गयी है. इसी तरह राज्य के मनिहारी में 100, भागलपुर के सबौर और किशनगंज के गलगलिया में 70-70 मिलीमीटर बारिश हुई. रविवार को चार शहरों में बारिश, पटना में 2.2 मिमी और गया में हल्की और भागलपुर में 39 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया.

यहां क्लिक कर देख सकते हैं अपने शहरों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन