पुलिस को देख दारू फेंक कर नदी में कूदा युवक, गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. ग्रामीणों ने दनियावां-फतुहा एनएच को किया जाम दनियावां : ब्रह्मस्थान के पास देसी दारू के साथ जा रहा युवक को दनियावां पुलिस ने घेराबंदी की, तो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा और महत्तमाइन नदी में कूद गया. घंटों खोजने केबाद भी युवक की शव नहीं मिला. गुस्साये ग्रामीणों ने दानियावां-फतुहा एन एच […]
विज्ञापन
आक्रोश. ग्रामीणों ने दनियावां-फतुहा एनएच को किया जाम
दनियावां : ब्रह्मस्थान के पास देसी दारू के साथ जा रहा युवक को दनियावां पुलिस ने घेराबंदी की, तो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा और महत्तमाइन नदी में कूद गया. घंटों खोजने केबाद भी युवक की शव नहीं मिला.
गुस्साये ग्रामीणों ने दानियावां-फतुहा एन एच 30ए को घंटों जाम कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर शाम फतुहा थाना क्षेत्र के अब्दलचक निवासी सुनील केवट का पुत्र रंजीत केवट (25 वर्ष) दनियावां ब्रह्मस्थान और बिजली उपकेंद्र के समीप देसी दारू लेकर जा रहा था कि पेट्रोलिंग कर रहे दनियावां पुलिस के एसआइ मोहम्मद नसीम ने पुलिस के साथ उक्त युवक को पकड़ना चाहा.
पुलिस को देखते ही रंजीत ब्रह्मस्थान के पास महत्तमाइन नदी में कूद कर भागना चाहा, लेकिन वह नदी की तेज धारा के चलते गहरे पानी में डूब गया. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घंटों खोजबीन के बाद रंजीत का शव नहीं मिला, तो उग्र ग्रामीणों ने दनियावां -फतुहा एन एच 30 ए को लगभग ढाई घंटे तक जाम कर दिया.
वहीं, दूसरी ओर रंजीत के डूबने की खबर सुन कर मां रेखा देवी,पत्नी पूजा देवी और परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था. उग्र ग्रामीणों के तेवर को देखकर दनियावां पुलिस सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को हटाने नहीं पहुंची. मौके पर मौजूद मुखिया बबलू चंद्रवंशी, शेखर चंद्रवंशी आदि ने लोगों को समझा- बुझा कर ढाई घंटे बाद जाम को हटाया. साथ ही शव सोमवार की सुबह नदी से निकलवाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










