नीतीश ने लालू पर अपरोक्ष रूप से बोला हमला, ''लालच भारत छोड़ो'' का दिया नया नारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2017 4:45 PM
पटना : महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ दोबारा से मिलकर बिहार में नयी सरकार के गठन के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहे है. इसके जवाब में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में लालू यादव पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद का […]
पटना : महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ दोबारा से मिलकर बिहार में नयी सरकार के गठन के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहे है. इसके जवाब में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में लालू यादव पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद का नाम लिये बगैर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने आज लालच भारत छोड़ो का नया नारा दिया.
बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लिए बिना तंज कसा और कहा कि गांधी जी ने कहा था, अंग्रेजों भारत छोड़ो, लेकिन अाज लालच भारत छोड़ो नया नारा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैसे महात्मा गांधी ने 9 अगस्त को कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो वैसे ही मेरे साथ और आपलोग भी कहिये ‘लालच भारत छोड़ो’. इसका कारण यह है कि पृथ्वी हमारी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है, लेकिन लालच को पूरा करने में सक्षम नहीं है. लालच में पड़ कर इसका दोहन करना खतरनाक है. वहीं लालची प्रवृत्ति समाज से दूर होगी तो यहां खुशहाली, प्रेम और भाईचारा का विकास होगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बालू माफिया पर भी हमला बोला है. सीएम ने कहा है कि बालू माफिया को जितना बालू खोदने का टेंडर मिलता है उससे ज्यादा बालू निकालते हैं. इसमें धंधेबाजी हो रही है. यदि इसके खनन की सीमा दो मीटर या एक मीटर होती है तो वे उससे ज्यादा खुदायी करते हैं. इसकी निगरानी करने वाले भी उनसे मिल जाते हैं. वहीं उन्होंने कहा है कि बिहार में बहुत घोटालेबाज हो गये हैं. पता नहीं ये घोटालेबाज कहां-कहां से आ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










