अपने बयान से पलटे रमई राम, कहा-नहीं दिया था 4 दिनों का अल्टीमेटम

पटना : बिहार में महागठबंधन के बीच जारी घमसान के बीच जदयू नेता रमई राम अपने पूर्व में दिये गये बयान से पलट गये हैं. रमई राम ने कहा है कि हमने राजद को कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है. रमई राम ने कहा कि हमने चार दिन का कोई अल्टीमेटम नहीं दिया, बल्कि हमने राजद […]
पटना : बिहार में महागठबंधन के बीच जारी घमसान के बीच जदयू नेता रमई राम अपने पूर्व में दिये गये बयान से पलट गये हैं. रमई राम ने कहा है कि हमने राजद को कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है. रमई राम ने कहा कि हमने चार दिन का कोई अल्टीमेटम नहीं दिया, बल्कि हमने राजद को 4 दिन में सफाई देने की बात कही थी.
ज्ञात हो कि जदयू ने हाल में बैठक कर राजद से बिदूवार सफाई देने की मांग की थी. इसे लेकर जदयू और राजद के प्रवक्ताओं के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. राजद के एक विधायक भाई विरेंद्र ने यहां तक कह दिया था कि राजद के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं और जो हम चाहेंगे वहीं होगा. इस बयान के बाद जदयू के प्रवक्ताओं ने भी लगातार राजद पर हमला बोला और नसीहतें दी. राजद की ओर से लगातर यह कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें-
JDU के अल्टीमेटम पर RJD का जवाब, तेजस्वी बने रहेंगे डिप्टी सीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




