बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना

Published at :11 Jul 2017 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के साथ दौरान अगले 24 घंटे के दौरान और भी वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी गयी है.साथ ही पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 29.0, 28.9, 27.8 एवं 28.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के साथ दौरान अगले 24 घंटे के दौरान और भी वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी गयी है.साथ ही पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 29.0, 28.9, 27.8 एवं 28.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.2, 25.2, 25.2 एवं 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में बिहार के इन चार प्रमुख शहरों में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हयाघाट में 25 सेमी, दरभंगा में 20 सेमी, मेहसी में 18 सेमी, गलगलिया में 17 सेमी, लालबगियाघाट एवं मोतिहारी में 16-16 सेमी, केसरिया में 15 सेमी, चटिया, जंदाहा एवं मुसहरी में 14-14 सेमी, पताही और झंझारपुर में 13-13 सेमी, हसनपुर, बलतारा, बेनीबाद, शिवहर एवं साहेबगंज में 12-12 सेमी, बढईया, सिमरी बख्तियारपुर, रेवाघाट, ढेंघडाघाट, हुसैनगंज और पूसा में 11-11 सेमी, उदाकिशुनगंज में 10 सेमी, सउलीघाट, रोसडा, कटोरिया, बसुआ, बक्सर एवं खगडिया में 9-9 सेमी, हथुआ, चकिया, मीनापुर, सूर्यगढा, सरैया, मशरख एवं समस्तीपुर में 8-8 सेमी, बेलसंड, खोदावनपुर, चनपटिया, वैशाली, जाले और मधेपुरा में 7-7 सेमी, पटना में 41.7 मिमी, गया में 2.0 मिमी, भागलपुर में 5.9 मिमी तथा पूणर्यिा जिला में 15.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी.

आज सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में क्रमश: 0.5, 0.2, 51.7 एवं 18.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन