ePaper

कांग्रेस की दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे नीतीश, लालू व तेजस्वी

Updated at : 20 Jun 2017 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे नीतीश, लालू व तेजस्वी

पटना : बिहारकीराजधानी पटनामें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम मेंमंगलवारको आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पहुंचे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने उनलोगों का स्वागत किया. सदाकत आश्रम में नीचे हॉल […]

विज्ञापन

पटना : बिहारकीराजधानी पटनामें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम मेंमंगलवारको आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पहुंचे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने उनलोगों का स्वागत किया. सदाकत आश्रम में नीचे हॉल में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी की व्यवस्था थी. रोजेदारों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए विशिष्ट लोगों के लिए ऊपर में व्यवस्था की गयी थी.

डाॅ. अशोक चौधरी विशिष्ट व्यक्तियों सहित रोजेदारों का खुद अलग-अलग जाकर स्वागत कर रहे थे. प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में यतीमखाना के सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए. मौके पर मंत्री अवधेश कुमार सिंह, डाॅ. मदन मोहन झा व अब्दुल गफूर, राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, विधायक अमिता भूषण, पूनम पासवान, शकील अहमद खान, बंटी चौधरी व अमित कुमार टुन्ना, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा व कृपानाथ पाठक, रामचंद्र भारती, तनवीर अख्तर, पूर्व विधान पार्षद गुलाम गौस व ज्योति, मिन्नत रहमानी, एचके वर्मा, हरखू झा, रंजीत झा, विनोद कुमार सिंह यादव, राजेश राठौड़, धीरु यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, सिसिल साह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

लालू की जुबान बंद कराने के लिए केंद्र सरकार कर रही कार्रवाई : गुलाम नबी आजाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन