सुशील कुमार मोदी का लालू परिवार पर एक और हमला, राबड़ी को आठ गुना सस्ते में मिली जमीन

पटना : भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के परिवार पर एक बार फिर जमीन घपले का आरोप लगाया. सुशील मोदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू यादव व राबड़ी देवी पर निशाना साधा. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीवान जिले के बड़हेरिया निवासी ललन चौधरी ने राबड़ी देवी […]
पटना : भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के परिवार पर एक बार फिर जमीन घपले का आरोप लगाया. सुशील मोदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू यादव व राबड़ी देवी पर निशाना साधा. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीवान जिले के बड़हेरिया निवासी ललन चौधरी ने राबड़ी देवी को महंगी जमीन मात्र 31 लाख रुपये में दी. उन्होंने कहा कि प्राप्त कागजों के मुताबिक दानदकर्ता ने राबड़ी देवी की सेवा से खुश होकर जमीन देने दी. यह जमीन आठ गुना सस्ती कीमत पर दी गयी है. यह भी कहा गया है कि राबड़ी देवी ने दानकर्ता को आर्थिक मदद दी है. सुशील कुमार मोदीने अपने खुलासे में कहा कि 25 जनवरी 2014 को इस जमीन का सौदा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




