तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में बनेगा हाईटेक म्यूजियम, गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन दर्शन का होगा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

आर्किटेक्ट जनदीप के साथ प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी

Patna Sahib Museum: पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी में सात करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक म्यूजियम और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा. इसमें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म से नांदेड़ साहिब तक के जीवन और इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. 2027 के प्रकाश पर्व से पहले परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Patna Sahib Museum : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सात करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अजायबघर (म्यूजियम) का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए दिल्ली से आए आर्किटेक्ट जनदीप के साथ प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार की.

प्रस्तावित आधुनिक अजायबघर के निर्माण के बाद संगतों को हर भाषा में गुरु महाराज के जीवन दर्शन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. खासतौर पर गुरु गोविंद सिंह के जन्म से लेकर नांदेड़ साहिब तक के इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह ने दी.

राज्यसभा सांसद ने उठाया निर्माण का दायित्व

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह साहनी ने म्यूजियम निर्माण का दायित्व उठाया है. निर्माण कार्य की सेवा का दायित्व पटियाला के कारसेवा वाले बाबा अमरिक सिंह को सौंपा गया है.

म्यूजियम के साथ बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

प्रस्तावित अजायबघर में आधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का भी निर्माण कराया जाएगा. पुस्तकालय में गुरु महाराज के जीवन दर्शन और सिख इतिहास से संबंधित पुस्तकों को रखा जाएगा, ताकि संगतों और शोधार्थियों को अध्ययन की सुविधा मिल सके.

संगतों के ठहरने की भी होगी व्यवस्था

परिसर में आने वाली संगतों के लिए रिहाइश की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी. इसके तहत श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवासीय सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा.

2027 के प्रकाश पर्व से पहले पूरा करने का लक्ष्य

प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व से पहले इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

स्थल निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, प्रवक्ता सुदीप सिंह, सुमित सिंह कलशी, अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रबंधक हरजीत सिंह, पपिंदर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन