ePaper

पटना मेट्रो PHOTOS: तीसरी टनल मशीन भी उतारी गयी, गांधी मैदान से आकाशवाणी की ओर अब शुरू होगी खुदाई..

Updated at : 20 Oct 2023 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
पटना मेट्रो PHOTOS: तीसरी टनल मशीन भी उतारी गयी, गांधी मैदान से आकाशवाणी की ओर अब शुरू होगी खुदाई..

पटना मेट्रो PHOTOS: पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. तीसरी टनल मशीन भी अब उतार दी गयी है. गांधी मैदान से आकाशवाणी की ओर अब खुदाई का काम शुरू हो जाएगा. इस रूट पर अंडरग्राउंड मेट्रो का काम शुरू किया जाएगा. देखिए तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Patna Metro Photos: पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत अगले महीने गांधी मैदान से आकाशवाणी तक अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए जमीन की खुदाई शुरू होगी. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तीसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को उतार दिया है.

undefined

Patna Metro Photos: तीसरी टनल बोरिंग मशीन को प्रस्तावित गांधी मैदान स्टेशन के पास 52 फुट की गहराई पर बने लांचिंग शॉफ्ट पर उतार दिया है. अब गांधी मैदान से आकाशवाणी की ओर भी मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई का काम शुरू हो जाएगा.

undefined

Patna Metro Photos: डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि लांचिंग शॉफ्ट पर दो से तीन हफ्ते में टीबीएम को पूरी तरह जोड़ने की प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद खुदाई शुरू कर दी जायेगी.

undefined

Patna Metro Photos: 450 मीट्रिक टन वजन वाली टीबीएम इसके बाद गांधी मैदान से आकाशवाणी भूमिगत मेट्रो स्टेशन की 966 मीटर की दूरी पांच से सात महीने में तय करेगी.

undefined

Patna Metro Photos: अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मोइनुल हक स्टडेयिम से पटना विवि स्टेशन तक अंडरग्राउंड स्टेशन की खुदाई के लिए दो टीबीएम अप्रैल में लांच की जा चुकी हैं. फिलहाल इसके माध्यम से खुदाई जारी है.

undefined

Patna Metro Photos: टीबीएम तीन को गांधी मैदान भूमिगत मेट्रो स्टेशन में 32 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़ाई वाले लांचिंग शॉफ्ट में लोअर किया गया. मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि इस टीबीएम का वजन 50 सीटर वाले 28 बसों के बराबर है.

undefined

Patna Metro Photos: मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि टीबीएम वन व टू को मोइनउल हक स्टेडियम से पटना विवि की ओर लगभग 1.49 किमी का सफर तय कर रही है. विवि पहुंचने पर उसे रिट्रीव कर फिर से लांच किया जायेगा

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन