सम्राट चौधरी ने बिहार के 90 KM लंबे मार्ग को दिया नया नाम, अब विश्वामित्र पथ से होगी पहचान

Updated:
विज्ञापन

90 KM का कॉरिडोर अब विश्वामित्र पथ के नाम से जाना जाएगा

Patna Buxar Vishwamitra Path: बिहार सरकार राज्य की नई सड़कों का नाम ऋषि-मुनियों और महापुरुषों के नाम पर रखने जा रही है. इसी कड़ी में पटना से बक्सर और कोईलवर से बक्सर तक बनने वाले 90 किमी लंबे कॉरिडोर का नाम विश्वामित्र पथ होगा. इस प्रोजेक्ट से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Patna Buxar Vishwamitra Path: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से बक्सर तक बनने वाले रास्ते को विश्वामित्र पथ नाम दिया है. इसके अलावा अन्य मुख्य सड़कों को गंगा अंबिका पथ और भगवान नारायणी पथ के नाम से जाना जाएगा. सरकार का मकसद तकनीक, पढ़ाई और अपनी संस्कृति को साथ लेकर बिहार को आगे बढ़ाना है.

कोईलवर से बक्सर के बीच बनेगा 90 किमी लंबा कॉरिडोर

बिहार के भोजपुर और बक्सर जिले के लोगों को जल्द ही एक शानदार सड़क की सौगात मिलने वाली है. कोईलवर से बक्सर तक बनने वाले विश्वामित्र पथ को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. यह नया रास्ता करीब 90 किलोमीटर लंबा होगा और इसे पटना के मरीन ड्राइव से आगे जोड़ा जाएगा. इस सड़क के बनने से पश्चिमी बिहार के जिलों के बीच आना-जाना काफी आसान हो जाएगा और यह पूरा इलाका आने वाले समय में घूमने-फिरने के लिए एक पसंदीदा जगह बन सकेगा.

व्यापार बढ़ेगा और पर्यटन को मिलेंगे नए पंख

विश्वामित्र पथ बनने से केवल गाड़ियों की रफ्तार ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि आसपास के बाजारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. कोईलवर के साथ-साथ आरा सदर, शाहपुर, बड़हरा और बिहिया जैसे इलाकों में दुकानों और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. इसके साथ ही शिवपुर घाट को एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में सजाने और संवारने की योजना है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रोजगार के नए अवसर और कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

इस सड़क प्रोजेक्ट से इलाके में गाड़ियों की आवाजाही, होटल कारोबार और खेती से जुड़े व्यापार में नए रोजगार पैदा होंगे. इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा. 29 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में इस 90 किमी लंबे बक्सर-आरा-मनेर गंगा पथ के अलावा 56 किमी लंबे बिदुपुर-दिघवारा गंगा पथ और दरिहारा से डुमरिया घाट तक 73.51 किमी लंबी 4-लेन सड़क को भी मंजूरी दी गई थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया

'AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?' DGP विनय कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल




विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन