अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के शरीर को दागा, घायल अवस्था में चार दिनों तक एक कमरे में बनाया बंधक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2021 1:49 PM

विज्ञापन

Bihar News घटना के चार दिन बाद पत्नी के अनुनय विनय करने के बाद शनिवार को इलाज के लिए उसे सीएचसी करगहर ले गया. वहां उसकी पत्नी की मुलाकात अपने मायके की एक आशा से हुई, जिससे उसने अपनी आपबीती बतायी.

विज्ञापन

Bihar News: सासाराम के करगहर में अवैध संबंध के शक में करगहर निवासी सुनील सिंह नामक एक युवक ने अपनी पत्नी के पूरे शरीर को लोहे के रॉड से दाग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना करगहर स्थित बालिका उच्च विद्यालय के समीप की है. जहां करगहर निवासी सुनील सिंह घर बनाकर अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि करगहर निवासी सुनील सिंह नामक युवक ने चार दिन पूर्व अपनी पत्नी रीता देवी का हाथ-पैर बांध कर अवैध संबंध के आरोप में उसके पूरे शरीर को लोहे के रॉड से दाग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

उसे इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपनी पत्नी को लोहे के रॉड से दागने के बाद उसे चार दिनों तक घर में एक कमरे में बंधक बना कर रखा था. घटना के चार दिन बाद पत्नी के अनुनय विनय करने के बाद शनिवार को इलाज के लिए उसे सीएचसी करगहर ले गया. वहां उसकी पत्नी की मुलाकात अपने मायके की एक आशा से हुई, जिससे उसने अपनी आपबीती बतायी.

आशा की सूचना पर रविवार को लहुआरा गांव निवासी उसके पिता रामकेशवर सिंह व उसकी माता विजयंता देवी अपनी लड़की के पास पहुंचे, तो सुनील उन्हें देखते ही भाग खडा हुआ. इसके बाद पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे, जहा रीता देवी के बयान पर लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन