ePaper

झारखंड, बिहार, बंगाल में एनआइए ने एक साथ की छापामारी, सरायकेला में नक्सली हमला से जुड़ा है केस

Updated at : 12 Jan 2023 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड, बिहार, बंगाल में एनआइए ने एक साथ की छापामारी, सरायकेला में नक्सली हमला से जुड़ा है केस

जून 2019 में सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक साप्ताहिक हाट में नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था. कुकड़ू साप्ताहिक हाट में माओवादियों ने उस वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जब वे गश्ती पर थे.

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक साथ कई जगहों पर छापामारी की. झारखंड के सरायकेला में भाकपा माओवादियों ने 14 जून 2019 को हमला कर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. ये नक्सली मृत जवानों के हथियार भी लूटकर ले गये थे. इसी सिलसिले में एनआइए की टीम ने आज तीन राज्यों में छापामारी की. इस दौरान कई जगहों पर छापामारी की सूचना है.

सरायकेला-खरसावां में हुई थी 5 पुलिसकर्मियों की हत्या

बता दें कि जून 2019 में सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक साप्ताहिक हाट में नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था. कुकड़ू साप्ताहिक हाट में माओवादियों ने उस वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जब वे गश्ती पर थे. इस हमले में दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और तीन जवान शहीद हो गये थे. बाद में मालूम हुआ कि पुलिस के जवान जीप से उतरकर बाजार में गये थे, तभी भाकपा (माओवादी) के दस्ते में शामिल नक्सलियों ने चाकू की दम पर पुलिसकर्मियों से पहले उनके हथियार छीने और बाद में उसी हथियार से उनकी हत्या कर दी.

पश्चिम बंगाल की ओर भाग गये थे नक्सली

इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली हथियार लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गये. पुलिसकर्मियों पर हुए इस हमले से हाट में अफरा-तफरी मच गयी थी. अंधाधुंध फायरिंग के बाद सैकड़ों लोगों में भगदड़ मच गयी. हालांकि, जीप का ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गया था. घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान वहां पहुंचे थे.

Also Read: Jharkhand Naxal News: एक करोड़ का इनामी नक्सली किशन दा पत्नी के साथ सरायकेला से गिरफ्तार, वर्षों से थी तलाश
आधा दर्जन नक्सलियों ने कुकड़ू हाट में किया था पुलिस पर हमला

बाद में जांच में पता चला कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में हुई इस वारदात में आधा दर्जन नक्सली शामिल थे. सभी बाइक से आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गये. बाद में इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए के हवाले कर दिया. एनआइए इस मामले की तफ्तीश कर रही है. इसी सिलसिले में उसने आज तीन राज्यों में एक साथ कई जगहों पर छापामारी की.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन