बिजली मीटर ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव में बिजली के मीटर बनाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गयी
विज्ञापन
मेसकौर.
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव में बिजली के मीटर बनाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गयी. अस्पताल लाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार, रसलपुरा गांव निवासी सुखदेव यादव का पुत्र लालू यादव (30 वर्ष) गुरुवार को अपने घर के बिजली बोर्ड में मीटर ठीक कर रहा था. इसी दौरान बिजली के तार के एक ‘कट पॉइंट’ पर उसका हाथ स्पर्श हो गया. करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में लालू यादव को अस्पताल ले गये, लेकिन मरीज की मौत अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही हो चुकी थी. लालू यादव की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र को छोड़ गया है. घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










