नवादा में 110 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
गिरफ्तार युवक की फोटो
Nawada News : सिरदला पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत 110 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो फरार वारंटियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है.
Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की गई. वहीं, अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 226/26 के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बेलारीटाड़ गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार, पिता शिवशंकर प्रसाद, को 110 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त कर ली. आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई.
दो फरार वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में खरौध गांव निवासी मनोज यादव, पिता रामेश्वर यादव, तथा भालूआ गांव निवासी प्रमोद यादव, पिता सुरेश यादव, को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे.
शराबबंदी अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










