चेहल्लुम को लेकर धमौल थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सौहार्द बनाए रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन

धमौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोग

Nawada News : चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए धमौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने सुरक्षा और आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Nawada News : चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को धमौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अखाड़ा समिति के सदस्यों तथा विभिन्न पंचायतों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. बैठक में धमौल पंचायत के सरपंच इंद्रजीत सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह, बीस सूत्री सदस्य सतीश अग्रवाल, मोइन आलम, विनोद साव, गुलनी पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

निर्धारित रूट और समय का पालन करने की अपील

थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने चेहल्लुम जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अखाड़ा समितियों और आयोजकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय का पालन करने की अपील की गई.

अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

थानाध्यक्ष ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता है या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का लिया संकल्प

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. सभी ने लोगों से संयम, सहयोग और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

बैठक के अंत में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चेहल्लुम पर्व के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जा सके.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन