नवादा में 9 वर्षीय यशराज 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की साइकिल यात्रा पर, स्थानीय ने किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

यशराज से मिलते लोग

Nawada News : 09 वर्षीय बाल धर्मयात्री यशराज साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर हैं। नवादा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

Nawada News : गया जिले के बोधगया निवासी प्रकाश साव के 9 वर्षीय पुत्र यशराज 15 जनवरी 2026 से साइकिल के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पावन यात्रा पर निकले हैं. अब तक वह 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और 12वें एवं अंतिम ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को उनका बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

नवादा पहुंचने पर किया गया सम्मान

सोमवार की देर रात नवादा पहुंचने पर यशराज दुल्हन बैंक्वेट हॉल में ठहरे थे. यहां भारतीय जनता पार्टी के नवादा जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने अपने साथियों अजय बरनवाल, प्रदीप साव, महेंद्र प्रसाद और महेश प्रसाद साव के साथ पहुंचकर उनका अंगवस्त्र और ड्रायफ्रूट भेंट कर सम्मान किया. इस दौरान यशराज से उनकी धार्मिक यात्रा और अब तक के अनुभवों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

पहले भी कर चुके हैं अयोध्या की साइकिल यात्रा

उल्लेखनीय है कि यशराज इससे पहले 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में आयोजित प्रभु श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए बोधगया से अयोध्या तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं.

पिता भी यात्रा में निभा रहे हैं साथ

यशराज के इस धार्मिक अभियान में उनके पिता प्रकाश साव भी पूरी यात्रा के दौरान साइकिल से उनके साथ चल रहे हैं. वे लगातार बेटे का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा में सहभागी बने हुए हैं.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन