नवादा BJP: कार्यकर्ताओं को मिलेगी एकात्मक मानववाद की सीख, जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी तेज
Author Pranjal Pandey
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक वैचारिक व मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी कड़ी में नवादा जिले में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर’ के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है.
विज्ञापन
नवादा. भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक वैचारिक व मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी कड़ी में नवादा जिले में ”पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर” के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि और एकात्मक मानववाद के सिद्धांतों से परिचित कराने पर जोर दिया गया.
वैचारिक रूप से सशक्त होंगे कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह और निवर्तमान विधायक अरुणा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने जिले के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि संगठन को एक नई ऊर्जा मिल सके.कार्यक्रम के लिए विशेष टोली का गठन
जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने दावा किया कि नवादा जिला संगठन हमेशा से सक्रिय रहा है और आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए एक विशेष ”जिला स्तरीय टोली” का गठन किया गया है. इस टोली में जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पांडेय, निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा और उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें.रिपोर्ट : विशाल कुमारB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










