राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वारिसलीगंज के शोधार्थी नितिश कुमार का चयन, जिले का बढ़ाया मान

चयनित छात्र नीतीश कुमार
Nawada News : नवादा के नितिश कुमार का देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनके क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
Nawada News : वारिसलीगंज प्रखंड निवासी एवं नैनी एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट, सम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज़, प्रयागराज के कृषि प्रसार एवं संचार विभाग में कार्यरत पीएचडी शोधार्थी नितिश कुमार का चयन भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है. यह उपलब्धि वारिसलीगंज क्षेत्र और विश्वविद्यालय दोनों के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है.
9 से 11 सितंबर तक देहरादून में होगा प्रशिक्षण
चयनित प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 11 सितंबर तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण का विषय "Empowering Rural Communities to Achieve Land Degradation Neutrality through Sustainable Land Management Practices" रखा गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य सतत भूमि प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना और भूमि क्षरण की समस्या से निपटने के प्रभावी उपायों पर प्रशिक्षण देना है.
देशभर से केवल 25 प्रतिभागियों का हुआ चयन
आईसीएफआरई द्वारा जारी चयन-पत्र के अनुसार इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देशभर से केवल 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. इनमें नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी नितिश कुमार का चयन विशेष उपलब्धि माना जा रहा है. उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थियों में भी उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










