अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर दो होमगार्ड जवान निलंबित

Updated:
विज्ञापन
अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर दो होमगार्ड जवान निलंबित

Nawada news. रजौली स्थित समेकित जांच चौकी (चेकपोस्ट) पर अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

रजौली चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्त थे दोनों जवान स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस कैप्शन – रजौली समेकित जांच चौकी पर गुजरने वाले ट्रक से अवैध वसूली करते होमगार्ड के जवान. प्रतिनिधि, नवादा सदर. रजौली स्थित समेकित जांच चौकी (चेकपोस्ट) पर अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर पैसे के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्त दो गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चेकपोस्ट के कारारोपण पदाधिकारी ने सोमवार को सूचना दी थी कि जवान जितेंद्र पुरी और सिद्धनाथ प्रसाद का अवैध वसूली से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में प्रशासन ने दोनों जवानों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. दोषी पाये जाने पर बिहार गृह रक्षक नियमावली, 1953 के तहत दोनों जवानों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में ढील नहीं बरती जायेगी. अगले आदेश तक दोनों जवानों को कर्तव्य से वंचित रखते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन